CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: बीएसपी के बाहर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई घायल

बड़ी खबर: बीएसपी के बाहर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई घायल
Share

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के बाहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वेज रिवीजन को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया है। किये गए लाठीचार्ज की यूनियन के करीब 10 नेता घायल हो गये हैं। यह प्रदर्शन कर्मचारी वेज रिवीजन सहित कई मांगों को लेकर संयंत्र के बाहर किया जा रहा था।


कर्मचारियों को संयंत्र के भीतर ले जाने के दौरान विवाद बढ़ गया। जिस बाद संयंत्र ने पुलिस बल बुलवाकर लाठीचार्ज की घटना को अंजाम दिया है।


गौरतलब कि कर्मी वेज रिवीजन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीएसपी सहित सेल के विभिन्न यूनिट के 56 हजार से भी अधिक कर्मचारियों का वेतन समझौता चार साल से लंबित है।


यूनियन के द्वारा प्रबंधन पर बार-बार दबाव बनाने के बावजूद कभी अफोर्डेबिलिटी क्लाज का हवाला देकर वेतन वार्ता को प्रारंभ नहीं होने दिया गया।


वार्ता शुरू होने के बाद भी प्रबंधन के अड़ियल रवैया के कारण वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है जिसके कारण संयुक्त ट्रेड यूनियन ने आंदोलनात्मक गतिविधियों को अंजाम देने का निर्णय लिया।



Share

Leave a Reply