पुलिस तत्परता से बड़ी घटना टली, बैंक डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार
रायपुर, बैंक डकैती की योजना बनाते पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चाकू, पटाखा, लोहे का राड़ , आरी ब्लेड , नायनोल रस्सी के अलावा अन्य सामान जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 21 नवंबर को पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली की उर्जा पार्क नाला के पास 5-6 लोग जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के मध्य है हथियार रखे हुये है व बैठक कर डकैती की योजना बना रहे है। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर तेलीबांधा पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ उनके पास से हथियार व अन्य सामग्री जब्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्जा पार्क के पास डकैती की योजना बना रहे पकड़े गए युवके के नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम राजा नायडू 34 वर्ष पिता स्व. गणेश नायडू, निवासी पुराना कांशीराम नगर सुलभ के पास तेलीबांधा , शेख अजहर उर्फ विक्की 24 वर्ष पिता शेख अकरम निवासी कांशीराम नगर मस्जिद के पास तेलीबांधा,भूपेन्द्र उर्फ छोटू बाग 22 वर्ष पिता स्व. भोजो बाग निवासी कांशीराम नगर टण्डन चौक तेलीबांधा,राकी उर्फ राकेश 29 वर्ष पिता मनसुख निवासी लाभाण्डी सुरज नगर तेलीबांधा, एवं गोपी उर्फ राहुल आहुजा 25 वर्ष पिता स्व. किशोर आहुजा निवासी गली नम्बर 03 तेलीबांधा रायपुर बताया है। आरोपियों से कड़ायी से पुछताछ करने पर उन्होंने जोरा स्थित यूकों बैंक में मिलकर डकैती करने की योजना बनाना बताया।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी राजा नायडू के पास से एक नग धारदार बड़ा चाकू, एक टार्च व शेख अजहर से एक नग हरे रंग का पैचकस, एक पैकेट मैगना बिड़ी, एक नग धारदार छोटा चाकू एवं भूपेन्द्र उर्फ छोटू के पास से एक नग लोहे का पाईपनुमा राड़, एक पैकेट सिगरेट, एक पैकेट माचिस का डिब्बा, 500/- रूपये नगद तथा राकी उर्फ राकेश से एक लोहे का राड़ एक तरफ से मुड़ा हुआ, एक टार्च, एक आरी ब्लेड तथा 1200- रूपये नगदी, गोपी उर्फ राहुल से एक नुकिला लोहे का राड, एक माचिस का डिब्बा एवं 1000/- रूपये नगद़ तथा घटना स्थल पर एक काला रंग का अल्टीमेट कम्पनी का बैग मिला जिसके संबंध में आरेापियो से पूछने पर अपना बैग बताये बैग को खोलकर देखा गया बैग के अंदर एक चौड़ा चिपकाने वाला टैप, तीन पैकेट मिर्ची पाउडर, एक पैकेट नमक, दो नाईलोन का रस्सी हरा एवं संतरा रंग का, एक पैकैट मैघना बिड़ी, एक लोहे का राड़, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट बम फ टाका मिला एवं घटना स्थल पर एक ओल्ड मंग का खाली शराब का बाटल एक ब्लेण्डर प्राईड का खाली बाटल, दो रेड बुल एनर्जी ड्रिेंक का खाली केन डिब्बा, जिसमें से एक चपटा है, छ: नग खाली डिस्पोजल जिसमें शराब की गंद आ रही है, एक खाली सिगरेट का पैकेट, छ: नग सिगरेट का ठूट जली हुई माचिस की तिली आरोपियों के पास से बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 399,402 एवं 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाही कर अपराध पंजीबद्ध की गई है।




