पुलिस की छापे मार कार्यवाई: भारी मात्रा में महुआ शराब बनाते 3 गिरफ्तार
रायगढ़। रायगढ़ जिले के चक्रधरपुर क्षेत्र में केलो नदी के किनारे जंगल में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने रेड की कार्रवाही कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर मौके से 5 सौ 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना पुलिस को मुखबीर की जरिये सूचना मिली की दनॉट बघोरी पाठ मंदिर के पीछे केलो नदी के किनारे जंगल में कुछ लोग अवैध तरीके से कच्ची शराब तैयार कर रहे है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने रेड की कार्रवाही के दौरान घेराबंदी कर 7 मार्च को शाम 5.40 बजे तीन व्यक्ति को महुआ शराब बनाते दिखे जिसमें से 2 व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गए वहीं एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम ईश्वर उरांव 50 वर्ष पिता सुकरा उरांव निवासी ग्राम उर्दना थाना कोतवाली जिला रायगढ़ का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 510 लीटर महुआ शराब अनुमानित कीमत 51 हजार रुपये तथा एल्युमिनियम का बर्तन गवाहों के समक्ष जब्त की गई है। एवं भागने वाले व्यक्ति का नाम गुरुवार उर्फ नान्ही एवं भूगदेव उरांव दोनों उर्दना थाना कोतवाली रायगढ़ का रहने वाला बताया है। मौके पर 6 चूल्हा में एलुमिनियम के दो -दो बड़े डेचका से चढ़े मिले शराब बन रही थी एवं वाहन के ट्यूब में एवं प्लास्टिक ड्रम में भरा हुआ महुआ का शराब मिलने पर जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 59(क),34(1)(क),34(2) के तहत अपराध कायम कर कार्रवाही की गई है। इसी तरह 7 मार्च रविवार को कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम लाखा में चतुर साय के घर में अवैध शराब बेचने की सूचना पर 25 लीटर महुआ शराब अनुमानित कीमत 2500 रुपये जब्त कर चतुर साय खडिय़ा को गिरफ्तार कर लिया है। तथा सेत कुमार के घर के बाहर ग्राम लाखा में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




