CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जेजे कैफे पर पुलिस की रेड, फास्ट फूड के साथ हुक्का परोसने की मिली थी सूचना

जेजे कैफे पर पुलिस की रेड, फास्ट फूड के साथ हुक्का परोसने की मिली थी सूचना
Share

रायगढ़: शुक्रवार की शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को कोतरारोड़ स्थित जेजे कैफे में ग्राहकों को फास्ट फूड के साथ तंबाकू उत्पाद युक्त हुक्का पिलाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी के हमराह महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक विनोद शर्मा, अभय नारायण यादव द्वारा मौके पर जाकर रेड किए। कैफे के बाहर से ही तंबाकू की गंध आ रही थी कुछ ग्राहक हुक्का का सेवन करते मिले। संचालक को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर ने कड़ी फटकार लगाते हुए स्टाफ को कैफे से संचालक तथा कैफे से हुक्का पोट तथा अब्गल वाइट रोज हुक्का का फ्लेवर की जप्ती कर साथ थाने लाने को कहा। कोतवाली स्टाफ ने संचालक नवीन फरमानिया पिता पवन फरमानिया उम्र 21 वर्ष निवासी दशरथ पान ठेला कोतरारोड़ थाना कोतवाली को थाना लेकर आए, जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 4/2, 6/24 सिगरेट व अन्य तम्बाकू अधिनियम 2003 के तहत इस्तगासा की कार्यवाही की गई है। कोतवाली पुलिस इसके पूर्व भी जेजे कैफे पर हुक्का पिलाए जाने की सूचना पर कार्यवाही कर चुकी है।



Share

Leave a Reply