रायपुर में पुलिस का छापा: नशे के लिए नाबालिगों को सिलोशन बेचते पकड़ाया टायर दुकानदार
रायपुर। टायर दुकान में नशे के लिए सिलोशन नाबालिग तथा अन्य लोगों को बेचने की सूचना पर पुलिस ने दुकान में छापामारकर 190 नग सिलोशन ट्यूब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक खतराई थाना पुलिस ने 4 सितंबर को रात 9 बजे के आस—पास ग्लोबल टायर दुकान में नाबालिग बच्चों तथा अन्य लोगों को नशे के लिए सिलोशन ट्यूब रखने तथा प्रिंट रेट से तीन गुना दाम पर बेचने की सूचना पर ग्लोबल टायर दुकान ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 01 रांवाभाठा में रेड की कार्रवाई करने पर दुकान के अंदर करीब 190 नग सिलोशन कीमत 6840 रुपये जब्त कर दुकानदार पर मोहम्मद इमतियाज 38 वर्ष पिता मरहूम नियाज अहमद को गिरफ्तार किया है।




