पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से टूलकिट मामले में पूछताछ करने उनके घर पहुंची पुलिस
रायपुर| छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से टूलकिट मामले में पूछताछ करने के लिए पुलिस सोमवार की दोपहर में उनके घर पहुंची। इससे पहले डॉ रमन सिंह अपने साथियों के साथ थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। डॉक्टर रमन सिंह ने इस मौके पर जारी बयान में कहा की प्रधानमंत्री और देश को बदनाम करने की साजिश कांग्रेश के माध्यम से टूलकिट के द्वारा सुनियोजित तरीके से की जा रही है। जब उसका पर्दाफाश हुआ तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री FIR दर्ज कराते हैं । ये पूरा घटनाक्रम कांग्रेस के कार्यालय से संचालित होता है। हम इस मामले को लेकर न्यायालय जाएंगे।




