CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पुलिस ने चोरी हुए 9 नग बकरा-बकरी को उड़ीसा राज्य से किया बरामद

पुलिस ने चोरी हुए 9 नग बकरा-बकरी को उड़ीसा राज्य से किया बरामद
Share

अम्बिकापुर: लखनपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी हुए 9 नग बकरा बकरी को उड़ीसा राज्य से बरामद कर पशुपालक को सुपुर्द किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लोसगा देवभुडु निवासी रोहित खलखो पिता कृष्णा खलखो उम्र 21 वर्ष जो 13 अगस्त की शाम लगभग 6:00 बजे बकरा-बकरी चरा कर घर के कमरे में रखा हुआ था, अज्ञात चोरों ने घर के कमरे का ताला तोड़ कमरे के अंदर रखे 9 नग बकरा बकरी को चोरी कर लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट रोहित खलखो ने 15 अगस्त दिन रविवार को लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मुखबिर ने लखनपुर पुलिस को सूचना दी कि चोरी हुए उक्त बकरा बकरियों को उड़ीसा राज्य में बेचने के लिए ले जाया गया है। तत्पश्चात लखनपुर थाना प्रभारी शिशिरकान्त सिंह पुलिस टीम गठित कर उड़ीसा राज्य के लिए रवाना किया। पुलिस टीम 9 नग बकरा बकरी को बरामद कर लिया तो वही चोरी का आरोपी फरार होने में सफल रहा। इस पूरी कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिल बोधन सिंह पोर्ते, इंद्रदेव भगत, दलवीर सिंह, आरक्षक अजय शर्मा रविंद्र साहू दिलसुख लकड़ा, रामा शंकर, सहित अन्य आरक्षक सक्रिय थे।



Share

Leave a Reply