CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

खरसिया से अपहरित बच्चे को पुलिस ने लिया सकुशल बरामद, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में...

खरसिया से अपहरित बच्चे को पुलिस ने लिया सकुशल बरामद, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में...
Share

रायगढ़ । खरसिया से एक मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया था। अपहरित बच्चे शिवांश अग्रवाल को रायगढ़ पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया है। सभी आरोपी झारखंड के खूंटी से गिरफ्तार किए गए हैं। अपहरण का कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। आईजी रतनलाल डांगी ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस 3 बजे पत्रकारवार्ता कर मामले का विस्तार से खुलासा करेगी।बच्चे का नाम शिवांश अग्रवाल है और उसकी उम्र सात साल की है। बच्चे को आखिरी बार रसोइए के साथ जाते देखा गया था, इसके बाद से रसोइए का फोन बंद आ रहा था। जब पांच घंटे तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पतासाजी शुरू की थी। मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम पांच बजे की है। परिजनों को देर तक जब शिवांश नजर नहीं आया, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। कुछ लोगों ने शिवांश को उनके ही रसोइए खिलावन के साथ देखे जाने की पुष्टि की। सीसीटीवी फुटेज में भी बच्चा रसोइए के साथ बाइक पर जाता दिखाई दिया, जिसके बाद ​​परिजनों ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर रसोइए और बच्चे का CCTV फुटेज का स्क्रीन शॉट जारी किया था। पुलिस की तत्परता से अपहरित बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 



Share

Leave a Reply