राजधानी के इस क्षेत्र में पुलिस ने कन्टेनर वाहन में शराब की तस्करी करते 58 पेटी अंग्रेजी शराब किया जप्त
रायपुर | विगत कुछ दिनों से लगातार हरियाणा से रायपुर शराब परिवहन होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा शासन के मंशानुसार अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी को रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी पर लगातार निगरानी रखीं जा रही थी। इसी दौरान सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा पासिंग कन्टेनर वाहन क्रमांक एच आर/67/ए/1455 में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जाती है, जिसे बंजारी नगर खमतराई के पास देखा गया है।
पढ़ें : राजधानी के सिविल लाईन क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
सूचना पर सायबर सेल की टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थान पर जाकर कन्टेनर वाहन को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा वाहन को रूकवाने का प्रयास करने पर वाहन के चालक ने वाहन को और तेज गति से चलाते हुये भाग रहा था जिस पर टीम द्वारा वाहन का पीछा किया जा रहा था। इसी दौरान वाहन के चालक ने वाहन को व्यास तालाब खमतराई पास खड़ा किया और फरार हो गया। टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 58 पेटी अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। सायबर सेल की टीम द्वारा रोहतक पुलिस से संपर्क कर आरोपी वाहन चालक के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर आरोपी सोनू जाट पिता दिलबाग जाट निवासी शिव कालोनी हिस्सार हरियाणा का होना ज्ञात हुआ।
पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में अब RT-PCR पद्धति से कोरोना टेस्ट कराने पर लगेंगे इतने रुपये, पढ़ें पूरी खबर
आरोपी रायपुर के कबीर नगर एवं खमतराई क्षेत्र में किराये का मकान लिया है जो मकान में शराब का भण्डारण करता था तथा मांग के आधार पर लोगों को सप्लाई करता था। आरोपी लगातार शराब तस्करी करता था। वाहन का स्वामी भूपेन्द्र पिता रणवीर सिंह जाट निवासी बलम्बा जिला रोहतक हरियाणा है। फरार आरोपी सोनू जाट की पतासाजी की जा रही है तथा आरोपी को गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास करने के साथ ही वाहन स्वामी की भी भूमिका की जांच की जा रही है।




