जिले में क्वॉरेंटाइन से फरार 2 युवकों को पुलिस ने भेजा जेल, जाने कहा की है ये खबर
जगदलपुर | जिले के भानपुरी थाना अंर्तगत ग्राम करन्दोला स्थित शिविर से क्वॉरेंटाइन पर रखे गए फरार दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 01 अप्रैल को ओडिशा के कोरापुट के रहने वाले लबो मुदली 40 वर्ष और सम्राट खेमडू 30 वर्ष को ग्राम करन्दोला राहत शिविर में क्वॉरेंटाइन किया गया था। इसी बीच मौका पाकर मंगलवार 14 अप्रैल को वे शिविर से भाग निकले, जहां शिविर के सहप्रभारी रामूराम कश्यप की रिपोर्ट पर उनके खिलाफ धारा 188 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।




