नए साल में पुलिस ने की 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, 58 गाड़िया जब्त
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल के जोरदार जश्न के बीच 31 दिसंबर की रात पुलिस ने ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की वहीँ 58 गाड़िया भी जब्त की है। इस बीच पुरे शहर के पुलिस की तगड़ी चाक चौबंद रही और कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।
रायपुर ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह ने वीएनएस को बताया कि पुलिस ने ट्रिपल राइड, ड्रंक एंड ड्राइव और अन्य ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने वाले 200 लोगो पर कार्रवाई की वहीँ 58 गाड़ियां जब्त की है। वहीँ पुलिस ने 8 लोगों को पब्लिक प्लेस में शराब पीते-पिलाते हुए गिरफ्तार किया है।




