बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इन दो कैफ़े में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, भारी संख्या में हुक्का पॉट और नशीले पदार्थ किये जब्त
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है है | खबर है कि आज राजधानी पुलिस ने रायपुर के समता कॉलोनी इलाके में स्थित चितवन कैफे में दबिश दी है, जहां से पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्का पॉट, फ्लेवर, नशीले पदार्थ जब्त किया है।
इसके साथ ही पुलिस ने कैफे संचालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कैफे की आड़ में यहां हुक्का का कारोबार चलाया जा रहा था। आजाद चौक थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट और धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।
आपको बता दें बीती रात रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने हुक्का बार में छापा मार कार्रवाई की है। इस छापामार कार्रवाई में पुलिस ने हाईवेहार्ट कैफ़े के संचालक को हुक्का पिलाते हुए गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 5 नग हुक्का पॉट, जर्दा युक्त रॉ-मटीरीयल व समान सभी को जप्त किया है।
तेलीबांधा पुलिस ने बताया, कैफ़े के संचालक श्याम कुमार के खिलाफ कोत्पा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।




