CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आम लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट करना कांग्रेस और प्रदेश सरकार की राजनीतिक संस्कृति : भाजपा

आम लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट करना कांग्रेस और प्रदेश सरकार की राजनीतिक संस्कृति : भाजपा
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने सत्ता के मद में चूर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को सरेआम क़ानून को हाथ में लेकर आम लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने के मामले में कांग्रेस और प्रदेश सरकार की राजनीतिक संस्कृति और कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा है। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस की गुंडावाहिनी ने प्रदेश को अपनी बपौती समझकर सत्ता-संरक्षण में समानांतर आतंकराज चला रखा है और प्रदेश सरकार क़ानून-व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दे रहे अपनी पार्टी के गुंडा तत्वों पर नकेल कसने को लेकर उदासीन है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास्तव ने रायपुर ज़िले के ही गोबरा-नवापारा में महज़ नेमप्लेट पर तीन साल के एक मासूम बच्चे के हाथों खरोंच पड़ जाने पर आरोपी पार्षद मंगराज सोनकर और उसके पुत्र ने मासूम व उसकी माँ के साथ मारपीट और बीच-बचाव करने आए मासूम के पिता के साथ धक्का-मुक्की किए जाने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग सत्तावादी अहंकार में इतने क्रूर और संवेदनहीन हो चले हैं कि मामूली-सी बातों को लेकर वे हिंसक हो रहे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि तीन साल के मासूम के हाथों नेमप्लेट पर खरोंच पड़ जाने पर पहले पार्षद के बेटे ने मासूम की बुरी तरह पिटाई की और शाम को घर लौटे पार्षद ने फिर मासूम के माता-पिता को बुलाकर न केवल दुर्व्यवहार किया, अपितु मासूम की माँ को थप्पड़ मारकर ज़लील भी किया। मासूम की ग़ल्ती के लिए मासूम के माता-पिता ने बार-बार माफ़ी मांगे जाने के बावज़ूद पार्षद का घमंड सातवें आसमान पर था और बीच-बचाव कर रहे मासूम के पिता को भी पार्षद ने धक्का दे दिया। श्रीवास्तव ने कहा कि सीसीटीवी में पूरा मामला क़ैद होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई गिरफ़्तारी नहीं किए जाने से इस बात की पुष्टि होती है कि कांग्रेस की गुंडावाहिनी को पूरे प्रदेश में इस तरह आतंक का माहौल बनाकर जंगलराज कायम करने की छूट मिली हुई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के जनप्रतिनिधि लोगों के साथ खुलेआम मारपीट करके आतंक मचा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजधानी में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी पर प्रदेश सरकार, आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन ख़ामोश है। श्रीवास्तव ने इस बात पर हैरत जताई है कि पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ नहीं पा रही है। दरअसल गांजा तस्करी के मामले में कई चौंकाने वाले प्रकरण भी सामने आने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग के हाथ-पैर सत्तारूढ़ दल के दबाव के चलते ठंडे पड़ गए हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कई मामले हैं जिनमें पुलिस वालों और सत्तारूढ़ दल के नेताओं के रिश्तेदारों के वाहन गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए गए हैं और प्रशासन ने इन मामलों में कार्रवाई के नाम पर सिर्फ़ खानापूर्ति की है ताकि तस्करी के दूसरे बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ न हो जाए और इसमें संलिप्त सत्तारूढ़ दल के सफेदपोश नेता और उनके रिश्तेदारों के गिरेबाँ तक कार्रवाई की आँच न पहुँच सके। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का समूचा राजनीतिक चरित्र आपराधिक पृष्ठभूमि का रहा है, यह बात कई मौक़ों पर साफ हो चुकी है। अपराधियों के हौसले भी कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में बढ़ने की वज़ह भी यही है। क़ानून-व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा को लिए ख़तरा बनते जा रहे ऐसे आपराधिक तत्वों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास्तव ने की है।
 


Share

Leave a Reply