बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : शिक्षक भर्ती पर लगी स्टे हटने के बाद जारी होने लगी है शिक्षकों के पोस्टिंग आर्डर
रायपुर | हाईकोर्ट से शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटने और याचिका खारिज होने के बाद पोस्टिंग आर्डर जारी होने शुरू हो गए है। ज्ञातव्य है कि सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2019 में 15 हजार से अधिक शिक्षक के पदों के लिये भर्ती निकाली थी। जिसमें तय प्रक्रियाओ का पालन नही करने का आरोप लगा कर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। हाइकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में 9 सितम्बर को स्टे आदेश जारी कर दिया था। पर अंतिम सुनवाई में शासन के जवाब से संतुष्ट होकर भर्ती पर लगी रोक को हटाते हुए हाइकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद सबसे पहले बस्तर संभाग के लिये पोस्टिंग आर्डर निकाली गई हैं।




