शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे वीर चक्र हेतु माता-पिता को स्मृति चिन्ह की प्रस्तुति...
रायपुर : ग्रुप कमांडर ए के दास वीएसएम रायपुर ग्रुप ,ने शहिद राजीव पांडे वीर चक्र को भारत के प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हस्ताक्षरित प्रतीक चिन्ह, सरकारी नागार्जुन पीजी कॉलेज ऑफ साइंस रायपुर के प्रांगण में स्थापित शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे वीर चक्र की प्रतिमा के समक्ष शहीद की माता श्रीमति शकुंतला पांडे एवम पिता कर्नल आर पी पांडे को नेशनल कैडेट कोर की ओर से भेंट प्रदान की गई।
शहीद राजीव पांडे वीर चक्र की साहसिक गाथा -विश्व के सबसे ऊँचे सामरिक क्षेत्र सियाचिन ग्लेसियर स्थित भारतीय चौकी, जहां का तापमान -30° सेल्सियस था ,पर पाकिस्तानियों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। राजीव पांडे के पूर्व में भी अन्य चार बटालियनों के विभिन्न अफसरों को चौकी कब्जा करने का कार्य सौंपा गया था किन्तु कार्य अपूर्ण ही रहा। किंतु भारत देश के वीर सैनिकों ने महत्वपूर्ण चौकी पर कब्जा कर लिया "जिसकी खबर 4 जुलाई 1987 की टाईम्स ऑफ इण्डिया अखबार में छपी। 26 जनवरी 1988 को शहीद राजीव पाण्डेय को मरणोपरांत उनके अदम्य साहस के लिए "वीरचक्र" प्रदान करने की घोषणा भारत सरकार द्वारा की गई।
एनसीसी कैडेटों ने देश के समर्पित एवं सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले सभी देशभक्त सैनिकों के लिए स्वरचित रचनाएं , कविता गायन एवं समूह गीत प्रस्तुत कर अपने भाव प्रकट करने का प्रयास किया ।
विशेष अतिथियों द्वारा माल्यार्पण सम्मान में कोसा कमांडर ब्रिगेडियर विग्नेश महंती एसएम, सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री विकास उपाध्याय, कुलपति केशरी लाल वर्मा पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ,एजाज ढेबर मेयर, प्राचार्य डॉ पी सी चौबे साइंस कॉलेज , रजिस्ट्रार गिरीश कांत पांडे एवम अन्य एनसीसी अधिकारी भी शामिल रहे। समारोह का आयोजन एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर के मार्गदर्शन में 8सी जी गर्ल्स बटालियन के द्वारा सम्पन्न किया गया।




