नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

वायुसेना के विशेष विमान से राजधानी आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पढ़ें पूरी खबर

वायुसेना के विशेष विमान से राजधानी आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के दौरे पर एक मार्च को एयरफोर्स के विशेष विमान से राजधानी रायपुर आएंगे। यहां से वे एयरफोर्स के चॉपर से बिलासपुर रवाना हो जाएंगे। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से अभी राष्ट्रपति श्री कोविंद का शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है। श्री कोविंद का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की सूचना नहीं पहुंची है। लेकिन प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार श्री कोविंद वायुसेना के विशेष विमान से 01 मार्च को दोपहर 2 बजे माना विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल पर ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनका स्वागत करेंगे। बताया जाता है कि श्री कोविंद सीधे बिलासपुर रवाना होंगे, इसके लिए वायुसेना का चॉपर विमानतल पर पहले से ही मौजूद रहेगा। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ वे सीधे बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति श्री कोविंद रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे। बिलासपुर पहुंचने के बाद शाम को राष्ट्रपति के साथ बिलासपुर हाईकोर्ट के जजों के साथ हाईटी रखा गया है। हाईटी सर्किट हाउस में होगा या हाईकोर्ट कैंम्पस में, अभी यह तय नहीं हुआ है। रात में राष्ट्रपति चुनिंदा लोगों के साथ डिनर लेंगे। राष्ट्रपति श्री कोविंद अगले दिन 2 मार्च सुबह 10 बजे गुरूघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वहां विश्वविद्यालय के पांच नए भवनों का उद्घाटन करेंगे। दीक्षांत समारोह करीब एक घंटे का होगा। इसके बाद राष्ट्रपति रायपुर जाएंगे और यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 
 


Share

Leave a Reply