नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उदघाटन, जानें 'अटल सुरंग' की खासियत

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उदघाटन, जानें 'अटल सुरंग' की खासियत
Share

भारत- चीन सीमा पर तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उद्घाटन किया. सर्दियों में पूर्वी लद्दाख को पूरे भारत से जोड़ने वाले इस टनल का नाम 'अटल टनल' रखा गया है. आज सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस टनल का उदघाटन किया. हिमाचल प्रदेश के कुल्लु मनाली और लाहौल-स्पिति जिले में बनी 9 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का काम पिछले 10 सालों से चल रहा था. पीएम मोदी कुछ ही देर पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं.

 


अटल सुरंग मनाली को लेह से जोड़ता है. यह दुनिया का सबसे लंबा हाइवे सुरंग जिसकी लंबाई दस हजार फीट से अधिक है. इस सुरंग को पूरा करने का अनुमानित समय 6 साल से कम था, लेकिन इसे 10 साल में पूरा किया गया. सुरंग में हर 60 मीटर पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जबकि हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास है. सुरंग से मनाली और लेह की बीच दूरी कम होने की वजह से चार घंटों की बचत होगी. आग लगने की स्थिति में सुरंग के अंदर फायर हाइड्रेंट भी लगाए गए हैं.


इस टनल के बनने से हिमाचल प्रदेश का लाहौल-स्पिति इलाका और पूरा लद्दाख अब देश के बाकी हिस्सों से 12 महीने जुड़ा रहेगा. क्योंकि रोहतांग-पास‌ (दर्रो) सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी के कारण बंद हो जाता था, जिससे लाहौल-स्पिति के जरिए लद्दाख जाने वाला हाईवे छह महीने के लिए बंद हो जाता था. लेकिन अब अटल टनल बनने से इससे निजात मिल जाएगी.

 



Share

Leave a Reply