CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार की जांच कराएं प्रधानमंत्री मोदी : कांग्रेस

अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार की जांच कराएं प्रधानमंत्री मोदी : कांग्रेस
Share

 रायपुर। अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुलासे के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी को कटघरे में खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आगामी हार को देखते हुए अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी इस भ्रष्टाचार की जांच कराएं और अपने मित्रों के यहां जांच एजेंसियों के छापे डलवाएं।
दीपक बैज ने कहा कि इस देश का प्रधानमंत्री इतना कमजोर, असहाय और मजबूर इससे पहले कभी नहीं रहा। मोदी जी ने कहा कि अडानी और अंबानी टेम्पो में भर-भरकर काला धन बांट रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने देखा कि राहुल गांधी बेखौफ होकर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं, बड़ी मुस्तैदी से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बोल रहे हैं, अडानी-अंबानी का पर्दाफाश कर रहे हैं। आखिरकार राहुल गांधी को देखकर दस साल भ्रष्टाचार में डूबे रहने के बाद कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिम्मत दिखाई और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा किया।

प्रधानमंत्री मोदी के भ्रष्टाचार पर किए खुलासे ने पूरी भाजपा और सरकार में हड़कंप मचाकर रख दिया है। लोग भयभीत हैं, क्योंकि उन्हें पता है जब हार देखकर मोदी जी अपने जिगर के टुकड़े को कुर्बान कर सकते हैं तो हम क्या चीज हैं। सरकार में सबसे ज्यादा अमित शाह डरे हुए हैं। इसके अलावा, वे अफसर भी डरे हुए हैं जो मोदी जी के इशारों पर काम कर रहे थे।  ये सभी समझ गए हैं कि सरकार बदलने वाली है। नरेंद्र मोदी तो झोला उठाकर चल देंगे, हिसाब उनसे मांगा जाएगा।



Share

Leave a Reply