CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड से कैदी फरार, प्रहरी निलंबित

 मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड से कैदी फरार, प्रहरी निलंबित
Share

अंबिकापुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड से सोमवार को एक कैदी फरार हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे 5 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वार्ड के बाहर एक जेल प्रहरी की ड्यूटी भी लगाई गई थी, लेकिन उसे कैदी के भागने का पता ही नहीं चला। घटना की जानकारी सुबह लगी तो एक घंटे बाद अफसरों को सूचना दी। जेल प्रशासन ने प्रहरी को निलंबित कर दिया है। कैदी हत्या के आरोप में जेल में बंद था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा के धौरपुर में चंदेश्वरपुर निवासी संतोष यादव हत्या के आरोप में अंबिकापुर सेंट्रल जेल में बंद था। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उसकी 5 मई को जांच की गई। इस पर डॉक्टर की सलाह से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में अन्य विचाराधीन कैदियों के साथ भर्ती करा दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जेल प्रहरी मनीष बंछोर की ड्यूटी कोविड वार्ड के बाहर लगाई गई थी। 

जेल प्रहरी मनीष बंछोर की ड्यूटी रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। सुबह जब ड्यूटी पूरी होने लगी तब मनीष को कैदी के भागने का पता चला। पहले तो वह खुद ही उसकी तलाश करता रहा, लेकिन जब नहीं मिला तो करीब एक घंटे बाद जेल गेट प्रहरी मनोज सिंह और गार्ड इंचार्ज शंकर प्रसाद तिवारी को सूचना दी गई। इस संबंध में धौरपुर थाना प्रभारी को सूचित किया गया और एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं मनीष को निलंबित कर दिया गया है।


Share

Leave a Reply