BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रियंका गांधी 20 साल पहले के जंगलराज को न भूलें : अरुण साव

प्रियंका गांधी 20 साल पहले के जंगलराज को न भूलें : अरुण साव
Share

 रायपुर/पटना । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महिला सुरक्षा वाले बयान को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास के पथ पर दौड़ रहा है और प्रियंका गांधी को सवाल उठाने से पहले 20 साल पहले के जंगलराज अपहरण और फिरौती की घटनाओं को नहीं भूलना चाहिए।

पटना में अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को कोई भी बयान देने से पहले बिहार में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति देखनी चाहिए और उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि 20 साल पहले जब राजद-कांग्रेस की सरकार थी, तब बिहार कैसा था। उस समय अपहरण, फिरौती और तमाम तरह के अपराध होते थे, लेकिन आज बिहार बदल रहा है और आगे बढ़ चुका है।बिहार में एनडीए की स्थिति का जिक्र करते हुए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में एनडीए की लहर चल रही है। लोगों में एनडीए के प्रति विश्वास है और वह एनडीए की चुनावी सभाओं में देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक सीधे पहुंची हैं।

पटना में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर अरुण साव ने कहा कि जिस तरह से रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की रैलियां हुईं और पटना के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी, उससे साफ जाहिर है कि एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। महागठबंधन की ओर से जहां सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अगली सरकार बनाने के दावा कर रहे हैं, तो वहीं एनडीए सत्ता में वापसी करने का दम भर रही है। दो चरण में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।



Share

Leave a Reply