BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महंत कालेज में हुआ पुरस्कार वितर हमारी शिक्षा सबसे पहले देश के लिए है : डॉ सच्चिदानंद शुक्ल

महंत कालेज में हुआ पुरस्कार वितर हमारी शिक्षा सबसे पहले देश के लिए है : डॉ सच्चिदानंद शुक्ल
Share

रायपुर । महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आज पुररस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सच्चिदानंद शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी एवं सचिव अनिल तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद थे।

 कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवशीश मुखर्जी ने संस्थान के विद्यार्थियों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महंत लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय के छात्रों ने अकादमिक गतिविधियों के साथ ही खेलकूद और अन्य गतिविधियों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। तथा इस वर्ष खेलो इंडिया में कराटे पर गोल्ड मैडल भी महाविद्यालय के छात्र ने हासिल किया अपने सम्बोधन में कुलपति डॉ शुक्ला ने युवाओं से कहा कि अभी जनरेशन गैप की सीमा 24 वर्ष से घटकर आठ वर्ष रह गई है, इसलिए अब नए संस्थानों में शिक्षक और छात्रों के बीच विचारों का अंतर बहुत कम रह गया है। उन्होंने अगले सत्र से पाँच वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम बीसीए-एलएलबी शुरू करने कि घोषणा ही की । साथ ही विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए इनोवेशन आइडिया की पहल भी अब सभी महाविद्यालयों तक की जाएगी।
 
अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि अब के युवाओं को अपनी ऊर्जा बचाकर रखने की जरूरत है, क्योंकि मोहाइल और रील में उनका बहुत सा समय गुजर जाता है। उन्होंने खेल तथा अन्य गतिविधियों में सफल होने वाले महंत कालेज के छात्रों की भरपूर सराहना भी की। शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि महंत कालेज के छात्रों ने लगातार शिक्षण के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल अकरके प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की उपलब्धियों को देखते हुए शिक्षा प्रचारक समिति ने अगले सत्र से विश्वविद्यालय की प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले महंत कालेज के छात्रों को 11,111 रुपये का नकद पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। कुल 271 छात्र छात्राओं को पुरुस्कार वितरण किये गए इस समारोह में खेलकूद, एनएसएस, एनसीसी सहित अन्य वर्गों केसफल छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं सभी आमंत्रित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ किरण अग्रवाल ने किया।
----


Share

Leave a Reply