CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर रोड में भी शराब दुकान का विरोध

रायपुर रोड में भी शराब दुकान का विरोध
Share

महासमुंद । एकता चौक शराब दुकान को आबकारी विभाग से रायपुर रोड में शिफ्ट करने के बाद यहां भी विरोध शुरु हो गया है। रविवार को दुकान खुलने की जानकारी मिलने के बाद नागरिक और नेताओं जमकर विरोध जताया। जिसके चलते दुकान नहीं खुल पाई और दुकान खोलने पहुंचे कर्मियों को वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक दुकान को विभागीय अमले ने रातों-रात शिफ्ट कर दिया और सुबह कर्मी दुकान खोलने के लिए पहुंच गए। दुकान से लगे त्रिमूर्ति कॉलोनी निवासियों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे यहां विरोध में खड़े हो गए। उनके समर्थन में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेता भी विरोध करने के लिए पहुंचे। नागरिक और नेताओं के विरोध के चलते दुकान नहीं खुल पाई और कर्मियों को वापस लौटना पड़ा। खबर लिखे जाने तक नागरिकगण मौके पर उपस्थित हैं। आबकारी विभाग के रवैये को लेकर नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।
नजर नहीं आए प्रशासनिक अफसर व आबकारी अमला :-
मौके पर चल रहे विरोध के चलते आबकारी विभाग का कोई अफसर नजर नहीं आया। ना ही प्रशासनिक अधिकारी नजर आए। जिसकी वजह से लोगों में और अधिक आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने कहा कि विरोध से बचने के लिए विभाग ने रातों-रात गुपचुप तरीके से दुकान शिफ्ट की है। जिसे लेकर नेताओं और नागरिकों में विभाग के प्रति अधिक आक्रोश व्याप्त है।
विरोध के चलते दूसरे दिन भी नहीं खुल पाई दुकान :-
बता दें कि एकता चौक शराब दुकान कल पुराने स्थान में हुए विरोध और संसदीय सचिव से नागरिकों के समर्थन में होने से नहीं खुल पाई थी। आज दुकान को एनएच 353 रायपुर रोड में त्रिमूर्ति कॉलोनी के पास शिफ्ट कर संचालित किए जाने से विरोध हुआ और दुकान नहीं खुल पाई।
अपनों को लाभ पहुंचाने की राजनीति :-
पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने कहा कि एकता चौक शराब दुकान की शिफ्टिंग कांग्रेस के दो गुटों की अंदरुनी लड़ाई का नतीजा है। अपने चहेतों को फायदा दिलाने के लिए ऐसा हो रहा है। दुकान का लंबे समय से विरोध है। लिहाजा सरकार को उक्त दुकान बंद कर शराबबंदी की घोषणा करनी चाहिए। जिसका स्वागत किया जाएगा।
शिफ्टिंग की पालिका को सूचना नहीं :-
नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि दुकान शिफ्ट करने की पालिका को सूचना ही नहीं दी गई है। मामले को लेकर उन्होने कलेक्टर व एसपी से बात की उन्हें भी दुकान शिफ्ट होने की जानकारी नहीं है। रही बात दुकान को रायपुर रोड में खोलने की तो यह जनहित को लेकर गलत है। शहर की बड़ी कॉलोनी आसपास मंदिर और अस्पताल है। जिससे माहौल खराब होगा। इसलिए वे इसके विरोध में है। प्रकाश चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, प्रमोद चंद्राकर, सोमेश दवे, गौरव जानी चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर सहित कॉलोनीवासी विरोध में उतर आए हैं।
 



Share

Leave a Reply