CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

PRSU Exam Form Date : परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज, जल्दी करें अप्लाई, फिर दोबारा नहीं मिलेगा मौका…

PRSU Exam Form Date : परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज, जल्दी करें अप्लाई, फिर दोबारा नहीं मिलेगा मौका…
Share

 रायपुर। PRSU Exam Form Date : प्रदेश के अभ्यार्थियों के लिए एक जरुरी खबर हैं। दरअसल पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी है। विलंब शुल्क के साथ छात्र फार्म जमा कर सकते हैं। रविवि परीक्षा के लिए करीब 1.60 लाख आवेदन मिल चुके हैं। वार्षिक परीक्षा मार्च के पहले हफ्ते से शुरू होगी।

इसकी समय सारणी जल्द जारी की जाएगी। विवि के अफसरों का कहना है कि विलंब शुल्क के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी। लेकिन छात्रों की संख्या कम होने – की वजह से तारीख बढ़ाकर 7 जनवरी कर दी गई थी। इस बीच कई छात्रों को आवेदन जमा करने का मौका मिल गया। विवि प्रशासन ने तय कर दिया है कि अब दोबारा फार्म भरने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

वार्षिक परीक्षा की समय- सारणी अगले सप्ताह जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय में अभी सेमेस्टर एग्जाम जारी है। कोरोना की वजह से तीन साल बाद अब सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटरों में जाकर परीक्षा देनी है। यही वजह है कि पिछले साल के तुलना में विश्वविद्यालय की परीक्षा में छात्रों की संख्या कम हुई हैं।



Share

Leave a Reply