PRSU की स्थगित परीक्षाएं जल्द होने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की स्थगित वार्षिक परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही है। विवि प्रबंधन का कहना है कि अपने स्तर पर स्थगित परीक्षाओं को पूरा कराने की तैयारी हो गई है । उच्च शिक्षा विभाग के आदेश का इंतजार है । उच्च शिक्षा विभाग का आदेश मिलने के बाद रविशंकर विश्वविद्यालय इस संबंध में एडवाइजरी जारी करेगा। एडवाइजरी जारी होने के एक हफ्ते बाद वार्षिक परीक्षा दोबारा शुरू होगी।
इस विषय में मीडिया प्रभारी सुपर्णसेन गुप्ता का कहना है कि लॉक डाउन समाप्त के बाद स्थगित परीक्षाएं शुरु होगी। विश्वविद्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश का इन्तज़ार है। मई के अंतिम सप्ताह में परीक्षाएं शुरु हो सकती है जो कि जून तक जा सकती है।




