CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर DHITI फाउंडेशन एवं YAR फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर DHITI फाउंडेशन एवं YAR फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share

भिलाई । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर DHITI फाउंडेशन (NGO) द्वारा स्लम क्षेत्र में जाकर महिलाओं से जुड़ा हुआ एक जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया तथा वहां मौजूद महिलाओं को 100 सेनेटरी पैड बांटा गया । इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया । स्लम क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम के बाद NGO के सदस्यों द्वारा भिलाई सेक्टर 5 स्थित शहीद पार्क में DHITI फाउंडेशन और YAR (युथ अगेंस्ट रेप) फाउंडेशन के साथ मिल कर महिलाओ, पुरुषो व बच्चों को महिलाओं के सम्मान के संबंध में प्रेरित किया गया व जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया । सदस्यों द्वारा पार्क में मौजूद महिलाओं और बच्चों के साथ केक काट कर महिला दिवस मनाया ।

NGO के सदस्यों ने JUST36NEWS.COM से बात करते हुए बताया कि संस्था के सदस्य भिलाई दुर्ग क्षेत्र में लगभग 1 साल से सक्रिय हो कर अपनी भूमिका निभा रहे है । कोरोना काल मे जहां देश के सभी स्कूल बंद थे उस समय NGO के सदस्यों द्वारा स्लम क्षेत्र में बच्चों को मोबाइल दे कर रोजाना उनको ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शिक्षा प्रदान किया जा रहा था । फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा लगातार भोजन वितरण, ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास, एजुकेशन कीट जरूरत मंदो तक पहुंचाया जा रहा है ।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किये गए इस कार्यक्रम में निम्न सदस्य मौजूद रहे :- आयुषी गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, सानिया मस्के, रजत दुबे, हरकीरत सिंग, आशीष चतुर्वेदी, स्वपनिल लादेर, आकांक्षा गुप्ता, श्रीराम, संस्कृति वर्मा, अल्का माहोबिया, देवेंद्र मानिकपुरी, लवी रेड्डी, गरिमा यादव, नीरज वर्मा, करन वर्मा, मयंक पराघनिया ।



Share

Leave a Reply