CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मीडियाकर्मियों से वैक्सीन लेने जनसंपर्क आयुक्त ने की अपील, जारी किया यह सन्देश।

मीडियाकर्मियों से वैक्सीन लेने जनसंपर्क आयुक्त ने की अपील, जारी किया यह सन्देश।
Share

रायपुर। प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों से कोरोना का टीका लगवाने अपील की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील के बाद जनसंपर्क आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने भी सोशल मीडिया में संदेश भेज कर मीडिया संस्थानों के कर्मचारियों से पात्रता अनुसार कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। ज्ञातव्य है कि रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार बंछोर की कल, 1 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। जनसंपर्क आयुक्त सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी पात्र लोगों से कोरोना का टीका लगाए जाने की अपील की है। आप सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के बन्धुओं से अनुरोध है कि कोविड-19 से संक्रमण से बचाव के लिए सभी अपेक्षित सावधानियां बरतनें के साथ ही पात्रता अनुसार टीका अवश्य लगवाएं। साथ ही अपने मीडिया संस्थान के कर्मचारियों को भी फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने नियमित रूप से मास्क लगाने, सेनेटाईजर का उपयोग करने के साथ ही टीकाकरण करवाने प्रेरित करें।

कोरोना संक्रमण से बचाव व नियंत्रण के लिए यह आवश्यक है कि राज्य में आम जनता न केवल कोरोना संक्रमण के दुष्परिणाम के प्रति सतर्क रहे, बल्कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपायों एवं कार्यक्रमों के प्रति जागरूक होकर अपना बचाव कर सकें। कोरोना से बचाव एवं टीकाकरण हेतु न केवल शासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, बल्कि विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। कोरोना के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने में मीडिया संस्थानों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।

आप सभी से अनुरोध है कि आम जन को कोरोना के प्रति जागरूक करने एवं कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण को बढ़ावा देने में सार्थक योगदान प्रदान करते हुए राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर संचालित टीकाकरण एवं कोरोना नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों को अपने समाचार माध्यम में उचित स्थान देते हुए लोगों को जागरूक करने में विशेष योगदान देंगे। आशा है आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान एक जनांदोलन का रूप ले सकेगा जो कोरोना संक्रमण के रोकथाम की दिशा में बेहद प्रभावी होगा।
 


Share

Leave a Reply