BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एसीआई पहुंचे लोक निर्माण मंत्री, निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

 एसीआई पहुंचे लोक निर्माण मंत्री, निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
Share

रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ए.सी.आई.) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साहू ने ए.सी.आई. के विभागाध्यक्ष डॉ.स्मित वास्तव को कैथलैब की सभी अत्याधुनिक मशीनों को शीघ्र शुरू करने कहा। उन्होंने धड़कन के इलाज की मशीन इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी का भी अवलोकन किया। लोक निर्माण मंत्री ने आई.सी.सी.यू. में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने ओ.पी.डी. के निरीक्षण के दौरान इलाज के लिए आए मरीजों से चर्चा कर उपचार के बारे में जानकारी ली।

लोक निर्माण मंत्री साहू ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में एपोक्सी फ्लोर लगाए जाने की तत्काल मंजूरी दी। उन्होंने ए.सी.आई. के जनरल वार्ड और बाल हृदय रोग वार्ड के निर्माण के लिए स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने कहा। उन्होंने अस्पताल परिसर में विद्युत व्यवस्था, गार्डर्निंग, सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग और पोर्च निर्माण के लिए भी तत्काल स्वीकृति दी।  साहू ने भविष्य में हृदय के सर्वसुविधायुक्त सात मंजिला अस्पताल एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट बनाने हेतु विस्तार योजना का अवलोकन किया। उन्होंने इसके प्रथम चरण का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य चरणों में होने वाले व्यय की जानकारी उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने ए.सी.आई. के विस्तार में होने वाले व्यय की राशि वर्षवार उपलब्ध कराए जाने की बात कही।

साहू ने ए.सी.आई. को हृदय रोगों के इलाज के लिए देश का अग्रणी संस्थान बनने पर बधाई दी। उन्होंने भविष्य में इसे देश के सर्वश्रेष्ठ सेन्टरों में शुमार करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। ए.सी.आई. के निरीक्षण के दौरान उनके साथ विभागाध्यक्ष डॉ.स्मित वास्तव, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू, डॉ. जोगेश, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 


Share

Leave a Reply