CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना का प्रकाशन आज से , पांच व्यक्ति ही कर सकेंगे कक्ष में प्रवेश, 25 तक होगा नामांकन

रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना का प्रकाशन आज से , पांच व्यक्ति ही कर सकेंगे कक्ष में प्रवेश, 25 तक होगा नामांकन
Share

 रायपुर:- रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना का प्रकाशन आज  18 अक्टूबर को किया जाएगा। उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को मतदान और 23 नवम्बर को मतगणना होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि नाम निर्देशन के लिए अभ्यर्थी के मात्र तीन वाहन ही नामांकन केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में प्रवेश कर सकेंगे। नाम निर्देशन के लिए जमानत की राशि अनारक्षित वर्ग के लिए दस हजार रुपए एवं आरक्षित (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) वर्ग के लिए पांच हजार रुपए होगी। नाम निर्देशन के लिए अभ्यर्थी सहित कुल पांच व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि ऑनलाइन नाम निर्देशन एवं शपथ पत्र की वैकल्पिक सुविधा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इसमें नामांकन पत्र एवं शपथ पत्र की प्रविष्टियां करके उनका मुद्रण कर अभ्यर्थी को नाम निर्देशन रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष व्यक्तिशः प्रस्तुत किया जाना होगा। एक अभ्यर्थी अधिकतम चार सेट नाम निर्देशन प्रस्तुत कर सकता है। नाम निर्देशन पत्र के साथ अभ्यर्थी को अपना नवीनतम फोटो भी देना होगा।



Share

Leave a Reply