CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दो दिनों के प्रवास पर आ रहे पुनिया, नाराज़ नेताओं को बैठाएंगे साथ

दो दिनों के प्रवास पर आ रहे पुनिया, नाराज़ नेताओं को बैठाएंगे साथ
Share

0 29 की शाम लैंड करते ही सीधे सर्किट हाउस में लेंगे वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग

रायपुर। पखवाड़े भर पहले प्रदेश संगठन की चर्चित बैठक लेकर खफा नेताओं को समझाइश देकर दिल्ली रवाना होने के बाद एक बार फिर प्रदेश संगठन प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर प्रवास पर आ रहे है। उनकी इस बार इतनी जल्दी विज़िट और दो दिवसीय यानि कि 29 और 30 जुलाई के प्रोग्राम चार्ट से पार्टी हलकों में कयास लगना शुरू हो गया है। क्योंकि श्री पुनिया 29 जुलाई को दिल्ली से दोपहर को उड़ान भरकर रायपुर शाम 5.10 बजे लैंड करेंगे और सीधे सर्किट हाउस में शाम 6 बजे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं संग अहम बैठक करेंगे। उक्त बैठक बंद दरवाज़ा रहेगी ऐसा बताया जा रहा है। बैठक का समय तय किया गया है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि कितनी देर नेताओं की बैठक लेंगे और क्या एजेंडा लेकर सूबे के सीनियर लीडरों की बैठक आहूत की गई है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

यह भी साफ नहीं किया गया है कि पुरे मानसून सत्र से दूरी बनाये रखने वाले पूर्व ग्रामीण और पंचायत विकास मंत्री टीएस सिंहदेव क्या इस बैठक से भी दूरी बनाये रखेंगे या फिर यह बैठक उन्ही के इस्तीफे और आगे आलाकामन के अहम् निर्देश के मुताबिक होगी ! वैसे भी प्रदेश कांग्रेस में एक सिंहदेव ही नाराज़ नेता नहीं है उनकी तरह कुछ विधायक, संगठन पदाधिकारी और चंद मंत्री भी हैं। बता दें की पूर्व में भी पुनिया ने 4 दिन पार्टी नेताओं की बैठक लिए थे। उनसे चर्चा के दौरान ही पुनिया के रहते एक विभाग से ऑनलाइन इस्तीफा मंत्री सिंहदेव ने दे दिया था। हालांकि अब रिक्त विभाग का प्रभार कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के पास है।

पुनिया का प्रोग्राम ऐसा

29 जुलाई 2022 शुक्रवार को दोपहर 3.15 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे और 5.10 बजे रायपुर लैंड करेंगे। शाम 6 बजे रायपुर सर्किट हॉउस में सीनियर लीडरों संग लंबी बैठक करेंगे। रात्रि प्रवास के बाद 30 जुलाई को सुबह 10 बजे AIPC नेशनल कॉन्क्लेव के डीडी ऑडिटोरियम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे स्टेट वर्किंग कमेटी की राजीव गांधी भवन में मीटिंग लेंगे। शाम 5.40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



Share

Leave a Reply