CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विधानसभा : सदन में उठा एंटीजन रैपिड किट खरीदी पर सवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब, पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा : सदन में उठा एंटीजन रैपिड किट खरीदी पर सवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने एंटीजन रैपिड किट खरीदी को लेकर सवाल किया। मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखित जवाब में बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन रैपिड किट की खरीदी की है। विलंब से आपूर्ति करने पर आस्कर मेडिकेयर को जिम्मेदार पाया गया। 25 फरवरी और 19 अप्रैल को रैपिड किट की खरीदी के लिए कोई निविदा आमंत्रित नहीं की गई है। विधायक सौरभ सिंह ने केंद्र सरकार से प्राप्त कोविड टीकाकरण को लेकर सवाल किया। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि केंद्र सरकार से दो करोड़ 78 लाख वैक्सीन प्राप्त हुई है।

कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान को लेकर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सवाल किया। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि कोरोना से 15 हजार 913 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से रायपुर में सबसे ज्यादा दो हजार 637, रायगढ़ में एक हजार 152 और दुर्ग में एक हजार 151 लोगों की मौत हुई है। अब तक नौ हजार 892 लोगों को 40 करोड़ स्र्पये मुआवजा दिया गया है। विधायक डमरूधर पुजारी ने केंद्र सरकार से मिले वेंटिलेटर को लेकर सवाल किया था। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि केंद्र से मिले 45 वेंटिलेटर खराब थे। इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार को दी गई है। केंद्र से मिले पांच वेंटिलेटर का अब तक वितरण नहीं हो पाया है।
शराबबंदी की कमेटी कर रही अध्ययन
शराबबंदी को लेकर भाजपा विधायकों ने सवाल किया। इसके लिखित जवाब में मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि राजनीतिक कमेटी की दो बैठक हो चुकी है। समिति के अध्यक्ष विधायक सत्यनारायण शर्मा हैं। राजनीतिक समिति में कांग्रेस के आठ, भाजपा के दो, जकांछ और बसपा के एक-एक विधायक मनोनित हैं।



Share

Leave a Reply