BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में इस बार नहीं होगा रावण दहन एवं दशहरा उत्सव, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि आगामी दशहरा उत्सव एवं रावण दहन के मद्देनजर बुधवार 30 सितंबर 2020 को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विनीत नंदनवार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रायपुर एवं लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर तथा दशहरा उत्सव एवं रावण दहन समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
पढ़ें : बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर
बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों से चर्चा कर राय ली गई कि कोरोना वायरस (कोविड़ -19) महामारी के इस दौर में दशहरा उत्सव को किस प्रकार मनाया जाना है अथवा नहीं मनाया जाना है। बैठक के दौरान कुछ दशहरा उत्सव एवं रावण दहन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा कोरोना महामारी के इस दौर में दशहरा उत्सव एवं रावण दहन का कार्यक्रम नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित समस्त लोगों के द्वारा समितियों का प्रोत्साहन करते हुये प्रशंसा की गई।





