राहुल गांधी करेंगे राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ
रायपुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 3 फ़रवरी को रायपुर आएंगे। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की ओर से उन्हें आमंत्रित किया था, जिसके लिए उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। यह कार्यक्रम राज्योत्सव स्थल पर होगा।
दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन ने 3 फ़रवरी को राज्योत्सव स्थल, रायपुर से राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ तथा नवा रायपुर में बनाए जा रहे ‘सेवाग्राम’ का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया है। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा फ़रवरी के प्रथम सप्ताह में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है।




