BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हाथरस मामले में राहुल-प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना: पीडि़त परिवार को धमकाने वाला व्यवहार देश को स्वीकार नहीं

 हाथरस मामले में राहुल-प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना: पीडि़त परिवार को धमकाने वाला व्यवहार देश को स्वीकार नहीं
Share

नई दिल्ली। हाथरस गैंगरेप मामले में पीडि़त परिवार के लिए न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाया है। कांग्रेस लगातार प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिए हुए है और उस पर प्रशासनिक अमलों के जरिए पीडि़त परिवार पर दबाव बनाने का आरोप लगा रही है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पीडि़तों को मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सच छिपाने के लिए सरकार किसी भी स्तर तक जा रही है।


वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। सच छिपाने के लिए उप्र सरकार दरिंदगी पर उतर चुकी है। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए। वहीं राहुल गांधी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लिखा कि जो लोग सरेआम कुलदीप सेंगर के बचाव में सड़क पर आ गए थे, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है।

हाथरस मामले में योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीडि़ता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी गई, शव को जबरदस्ती जलाया गया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है। अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं। पीडि़ता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।

कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा है कि जब तक हाथरस की बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, उनके हमारे कदम नहीं रुकेंगे। उस परिवार के आंसू पोंछना हमारा धर्म है, जिस पर भाजपाई ज्यादतियां बढ़ती जा रही हैं। ये लड़ाई हिंदुस्तान की हर बेटी के लिए है और इसे अंत तक लड़ा जाएगा।


Share

Leave a Reply