रेल यात्री ध्यान दें: दुर्ग-गोंदिया मेमू सहित ये स्पेशल ट्रेनें 3 दिन रहेगी रद्द
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत मुसरा-बाकल- राजनांदगांव के बीच ऑटो सिंग्नलिंग (नॉन इंटरलोकिंग) का कार्य के कारण दुर्ग-गोंदिया मेमू, गोंदिय इतवारी मेमू स्पेशल और झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा स्पेशल टे्रन 3 दिन रद्द रहेगी, वहीं कुछ गाडिय़ों को नियंत्रित कर चलाया जायेगा।
रेल मंडल रायपुर के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत मुसरा-बाकल- राजनांदगांव के बीच ऑटो सिंग्नलिंग (नॉन इंटरलोकिंग) का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण 28, 29 एवं 30 अगस्त को दुर्ग एवं गोंदिया से चलने वाली 08741 दुर्ग- गोंदिया मेमू / 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं 27, 28 एवं 29 अगस्त को गोंदिया एवं दुर्ग से चलने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया/ 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। इसी प्रकार 27, 28 एवं 29 अगस्त को झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। 28, 29 एवं 30 अगस्त को गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
इसके अलावा कुछ गाडिय़ों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इनमें क्रमश: 27, 28 एवं 29 अगस्त, 2021 को गाड़ी संख्या 08705 रायपुर डोंगरगढ़ मेमू दुर्ग में समाप्त होगी यह गाड़ी दुर्ग डोंगरगढ़ के मध्य रद्द रहेगी। 27, 28 एवं 29 अगस्त, 2021 को गाड़ी संख्या 08706 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू दुर्ग से प्रारंभ होगी यह गाड़ी डोंगरगढ़- दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी। 27, 28 एवं 29 अगस्त, 2021 को गाड़ी संख्या 08709 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू दुर्ग में समाप्त होगी यह गाड़ी दुर्ग डोंगरगढ़ के मध्य रद्द रहेगी। 28, 29 एवं 30 अगस्त, 2021 को गाड़ी संख्या 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू दुर्ग से प्रारंभ होगी यह गाड़ी डोंगरगढ़- दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।




