रेलवे ने बहाल की छत्तीसगढ़ की ये 3 ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी थोड़ी राहत...
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 23 ट्रेनों को रद्द किए जाने के बाद मचे बवाल के बीच यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने तीन ट्रेनों को बहाल करने का फैसला किया है। इसमें कोरबा-अमृतसर-कोरबा और सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद और समता एक्सप्रेस शामिल है। ट्रेनें तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है। यानी ये ट्रेने बुधवार से अपने तय समय के मुताबिक चलेगी।




