CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ हुई बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम..!!

राजधानी सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ हुई बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम..!!
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसे में मौसम ने एक बार फिर राहत दी है। छत्तीसगढ़ का मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार शाम तक रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ लगातार 3 घंटे तेज बारिश हुई है।

राजधानी रायपुर और जांजगीर चांपा में दिन भर की भीषण गर्मी के बाद तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते घरों से बिजली गायब रही तो वहीं बाहर तेज हवा के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, जांजगिर चांपा, रायगढ़, कोरबा, रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दुर्ग संभाग के लगभग सभी जिलों में भी अगले 5 घंटों में बारिश की संभावना जताई है।

वहीं बस्तर संभाग में भी कांकेर, कोण्डागांव और जगदलपुर में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

बारिश के चलते प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक ने बताया, कि प्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी, लेकिन तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। वहीं 25 मई के बाद बारिश का दौर खत्म होगा और वापिस से भीषण गर्मी का दौर शुरु हो जाएगा। बता दें, मंगलवार को भी बिलासपुर संभाग में न्यायधानी, जांजगिर चांपा, सक्ती सहित आसपास के अन्य जिलों में तेज बारिश हुई।



Share

Leave a Reply