CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश जारी, सभी संभागों के लिए अलर्ट

छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश जारी, सभी संभागों के लिए अलर्ट
Share

 रायपुर: - छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही कई जिलों में बारिश हो रही है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश जारी है। एक चक्रवती परिसंचरण आंतरिक ओडिशा से सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर बीच स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जगहों पर 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधि में कमी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। इसके बाद 26 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और भारी बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में बारिश हो रही है। कहीं हल्की मध्यम तो कई जगहों पर भारी बारिश होगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
 
राजधानी रायपुर में आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश की गतिविधि शुरू हुई। अब तक बारिश हो रही है। शनिवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.5 डिग्री रहा और सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Share

Leave a Reply