Raipur Accident: सड़क हादसे में 2 की मौत एक घायल, हाईवा व ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में ट्रेलर व हाईवा वाहन की ठोकर 2 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सरोरा मजदूर नगर उरला निवासी सागर कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह 9 सितंबर को रात 1.35 बजे मोटरसाइकिल के पीछे रानी धीवर 32 वर्ष पति विनोद धीवर निवासी सरोरा उरला को बैठाकर जा रहा था तभी आरती स्पंज सिलतरा के पास तेज रफ्तार हाईवा क्रमांक सीजी 10 डब्लू 6793 के चालक ने ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे उसे चोट लगी तथा रानी धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह सिलतरा धरसींवा निवासी आलम खान 35 वर्ष पिता अकबर खान ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब राकेश धर्मकांटा के पास सिलतरा में तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एनएल 01 एडी 2740 के चालक ने प्रार्थी के चचेरा भाई सलीम खान 37 वर्ष पिता सत्तार खान को मोटरसाइकिल से जाते समय एक्सीडेन्ट कर दिया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मामले में पुलिस ने हाईवा व ट्रेलर चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर ली है।




