CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

RAIPUR BREAKING NEWS: राजधानी के गर्ल्स कॉलेज में युवक ने किया सुसाइड , जांच में जुटी पुलिस

RAIPUR BREAKING NEWS: राजधानी के गर्ल्स कॉलेज में युवक ने किया सुसाइड , जांच में जुटी पुलिस
Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है . बताया  जा रहा है कि राजधानी के मठपारा दूधाधारी मंदिर इलाके के पास में स्थित शासकीय राधाबाई गर्ल्स कॉलेज में बुधवार की सुबह एक चपरासी ने खुदकुशी कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 7:00 से 9:00 के बीच का है। टिकरापारा थाना में इस मामले की सूचना दे दी गई थी। मृतक का नाम 45 वर्षीय चंद्र प्रकाश है। मृतक राधाबाई गर्ल्स कॉलेज में चपरासी का काम करता था। वह मठपारा में ही किराए से रहता था। मृतक मूलतः बलौदा बाजार के पलारी दतन गांव का निवासी था। सुबह ड्यूटी करने कॉलेज पहुंचा था। सुबह 7:00 बजे वह बाथरूम गया पर 9:00 बजे तक नहीं दिखा।

इसी दौरान स्टाफ बाथरूम में सब गए तो चंद्र प्रकाश को फांसी में लटका देखा। इस मामले की जानकारी जब प्रबंधन को हुई तो उन्होंने तत्काल उसके शव को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में विवेचना कर पुलिस जांच कर रही है।
 



Share

Leave a Reply