CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

RAIPUR BREAKING: शादी-शुदा महिला को ब्लैकमेल करने वाला आशिक पहुंचा हावालात में..........

RAIPUR BREAKING: शादी-शुदा महिला को ब्लैकमेल करने वाला आशिक पहुंचा हावालात में..........
Share

रायपुर: रायपुर की सरस्वती नगर थाने की पुलिस ने महिला को प्रेम जाल में फंसाकर रुपए एठने वाले आशिंक को हिरासत में लिया है। इस शख्स ने फेसबुक के जरिए रायपुर की शादीशुदा महिला से दोस्ती की। दोनों के बीच रिश्ते गहराने लगे तो युवक ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की। वह महिला को लगातार ब्लैकमेल कर पहले ही लाखों रुपए हड़प चुका था। शनिवार को वह चाकू लेकर एक बार फिर महिला के घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर रुपए मांगने लगा। बड़ी होशियारी से महिला ने पड़ोसियों से मदद मांगी और अब फेसबुक वाले इस आशिक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


इस मामले में आरोपी शैलेष झा मूलत: कोरबा का रहने वाला है। 2 साल पहले रायपुर के कोटा की टीचर्स कॉलोनी में रहने वाली 32 साल की शादीशुदा महिला से शैलेष की फेसबुक पर दोस्ती हुई। शैलेष ने धीरे-धीरे महिला को अपने जाल में फंसा लिया। उसकी मीठी बातों में आकर महिला भी छुप-छुपकर शैलेष से चैट किया करती थी।


जब महिला का भरोसा बढ़ा तो आरोपी उसकी तस्वीरें मांगने लगा। शैलेष महिला के साथ अश्लील चैट किया करता था। यहीं से शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। बीते 6 महीनों में महिला के चैट और तस्वीरें पति को दिखाने की धमकी देकर आरोपी ने महिला से साढ़े 5 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए। महिला भी बदनामी और पति को इस बात की जानकारी न हो इस लिए वह आरोपी की बात मानती रही।


रुपयों के लालच की वजह से आरोपी शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे प्रार्थिया के घर आ पहुंचा। उसे खबर लगी कि महिला का पति इंदौर गया हुआ था। महिला घर पर अपने 8 साल के बेटे के साथ अकेली थी। दोपहर के वक्त शैलेश महिला के घर में चाकू लेकर घुस गया और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। चाकू दिखाकर वो महिला और उसके बच्चे की हत्या करने की धमकी देकर 50 हजार मांगने लगा,आरोपी ने महिला के पास से मोबाइल फोन छीन लिया था।


जब कुछ बच्चे दरवाजा खटखटा महिला के बच्चे को बाहर खेलने बुलाये, तब बाहर किसी को शक न हो इसलिए शैलेष ने बच्चे को धमकाते हुए बाहर जाने दिया। उसे तैयार करने के बहाने महिला ने एक चिट बेटे की जेब में डाल दी। इसमें लिखा था कि चाकू लेकर एक आदमी हमारे घर में घुस आया है। महिला ने बेटे को समझाया कि बाहर जो भी दिखे उसे चिट दे दे। बेटे ने वैसा ही किया। कुछ पड़ोसियों को बच्चे ने चिट दिखा दी।
इसके बाद लोग महिला के घर के बाहर जमा हो गए। मुलाकात का बहाना कर महिला को बुलाने लगे। महिला मौके का फायदा उठाकर झट से घर से बाहर निकली और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। अब चाकू लिए हुए कमरे में बंद शैलेष झा चीख रहा था। फौरन स्थानीय लोगों की मदद से महिला ने सरस्वती नगर थाने पहुंचकर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अब आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 385 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Share

Leave a Reply