CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

RAIPUR BREAKING: जुलुस के दौरान विवाद, टिकरापारा इलाके में फोर्स तैनात...

RAIPUR BREAKING: जुलुस के दौरान विवाद, टिकरापारा इलाके में फोर्स तैनात...
Share

रायपुर: राजधानी में दो समुदायों में झण्डा गिराने की बात पर विवाद का मामला सामने आया है। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि 6 दिसम्बर की शाम की यह घटना है। एक समुदाय के लोगों ने धार्मिक ध्वज गिराने का आरोप लगाकर हंगामा किया, जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ध्वज गिराया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया है।


मामला थाना टिकरापारा क्षेत्र का है, जब 6 दिसंबर की शाम एक जुलूस निकाला जा रहा था। मोहम्मद रजा की थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बृजनगर क्षेत्र में स्तिथ एक मदरसे के सामने से निकलते वक़्त जुलूस में शामिल सूर्या निर्मलकर, अंगेश साहू एवं सचिन ने मदरसे में लगे झंडे के फटने के विवाद पर गाली-गलौज और मारपीट की। इन आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर क्रमांक 548/21 धारा 294, 323, 506, 34 दर्ज की गयी है।


थाने में रिपोर्ट कराने रिपोर्टकर्ता के साथ मुहल्ले के बहुत सारे लोग आए थे, जिन्हें नियंत्रण करने थाने में तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। पुलिस बल ने अतिरिक्त लोगों को वहाँ से वापस भेजा। वापस जाते वक़्त कुछ मुस्लिम युवकों ने रास्ते में लगे भगवा झंडे को गिराने की कोशिश की, जिस पर 15-20 युवकों पर एफआईआर क्रमांक 549/21 धारा 295, 295A, 147 दर्ज की गई है। क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। क्षेत्र में शांति है। शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी प्रकार की अफ़वाहों पर विश्वास न करें। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Share

Leave a Reply