रायपुर ब्रे़किंग : अब मंत्रालय में आम लोंगो को नहीं मिलेगा प्रवेश , आदेश जारी पढ़े पूरी खबर
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना की रफ़्तार लगातार बढ़ रही है.प्रदेश के कई इलाकों में कोरोना के नये-नये मामले प्रतिदिन सामने आ रहे है।
इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है कि कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुये सामान्य प्रसाशन विभाग ने मंत्रालय और विभागाध्यक्ष भवन में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति भी एक तिहाई कर दी है।




