RAIPUR CRIME NEWS: होटल में मिला इंजीनियर की लाश,जांच में जुटी पुलिस
रायपुर: रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के एक होटल में इंजीनियर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम के लिए भेज दिया।
गंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतीश मनोहर पोड़े (42) पिता मनोहर पोड़े साकिन वार्ड नंबर-1 नंदगांव पोड़े बल्लारपुर चंद्रपुर जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र निवासी का शव होटल सिंह पैलेस संजय गांधी चौक स्टेशन रोड के कमरे के बाथरूम के पास पड़ा मिला। मृतक 13 अक्टूबर को रायपुर के होटल में ठहरा था। 19 तारीक को होटल के मैनेजर ने थाने में सूचना दी कि दो दिन से सतीश के रूम में कोई हलचल नहीं हो रही। दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि सतीश जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सतीश ओडिशा भुवनेश्वर में निजी कंपनी में इंजीनियर था। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है।




