CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

RAIPUR CRIME NEWS: गार्डन में बुलाकर नाबालिक से गैंगरेप, वारदात का पता चला तो परिवार ने छोड़ा बच्ची का साथ

RAIPUR CRIME NEWS: गार्डन में बुलाकर नाबालिक से गैंगरेप, वारदात का पता चला तो परिवार ने छोड़ा बच्ची का साथ
Share

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की 14 साल की बच्ची से गैंगरेप किया गया। इसके बाद बच्ची डर कर शहर छोड़कर भाग गई। ट्रेन में रेलवे पुलिस ने जब उसे देखा तो पूछताछ की फिर मामला खुला। पुलिस ने सोमवार को 19, 21 और 26 साल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश रायपुर के खरोरा में ही रहते हैं।


जानकारी के मुताबिक, वारदात 15 अगस्त की है। 14 साल की बच्ची की दोस्ती उसके घर के पास ही रहने वाले 26 साल के राहुल सेन से थी। 15 अगस्त को राहुल ने बच्ची को मिलने के लिए खरोरा के एक गार्डन में बुलाया था। यहां 21 साल का कुणाल सेन और 19 साल का सुनील धीवर पहले से ही मौजूद था। दोनों राहुल के दोस्त हैं। मौका पाकर तीनों बदमाशों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।


तीनों आरोपियों ने बच्ची के साथ मारपीट भी की और उसे धमकाते हुए कहा कि अगर इस बारे में किसी से कुछ कहा तो उसकी और उसके घर वालों की हत्या कर देंगे। इससे घबराकर बच्ची ने अपने साथ ही वारदात की जानकारी किसी को नहीं दी और खरोरा से भागकर वो रायपुर रेलवे स्टेशन आ गई।


यहां से हैदराबाद जा रही ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन में अकेली बच्ची को देख RPF ने पूछताछ की तो बच्ची ने वारदात की जानकारी दी। साथ ही बताया कि उसने सोचा कि दूसरे शहर जाकर मजदूरी करते हुए आगे की जिंदगी बिताएगी। ट्रेन जब नागपुर पहुंची तो बच्ची को घबराए हुए रेलवे की पुलिस ने देखा। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित रायपुर भेजा और खरोरा पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। उनके घर पर छापेमारी की गई लेकिन वो नहीं मिले। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुप्त सूचना के बाद पकड़ लिया।


वारदात का पता चला तो परिवार ने बच्ची को छोड़ा
गैंगरेप की घटना का शिकार हुई 14 साल की लड़की का साथ अब उसके घर वाले ही नहीं दे रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस जब बच्ची को उसके घर ले गई तो उसके परिजन ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। फिलहाल, पिछले कुछ दिनों से बच्ची रायपुर के एक शेल्टर होम में रहने को मजबूर है। पुलिस और कुछ सामाजिक संस्थाएं घरवालों की काउंसिलिंग कराकर बच्ची की नई जिंदगी दोबारा शुरू करवाने के प्रयास में हैं।



Share

Leave a Reply