RAIPUR CRIME: पैसा नही देने पर युवक को धारदार हथियार से मारकर चोट पहुंचाया,मामला दर्ज
रायपुर: राजधानी के गोलबाजार इलाके में पैसा नही देने पर एक व्यक्ति को धारदार हथियार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक भनपुरी बुनियाद नगर निवासी रोशन सिंह 21 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी गुरुवार प्रात: करीबन 04.45 बजे से 05.00 बजे के मध्य नयापारा बिजली आफि स के पास लगे ट्रसफ ार्मर के पास पहुंचा था, तभी वहां पर मोहम्मद शाहनवाज निवासी नयापारा रायपुर मिला। प्रार्थी को देखकर वह उसे रोककर उससे जबरन पैसा मांगने लगा, मना करने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर अपने पास रखे किसी धारदार वस्तु से वार किया। जिससे प्रार्थी के हथेली में चोट लगकर खून बहने लगा। वहां पास में खड़े गुलाम असकरी निवासी मोमीनपारा एंव आमीर रजा निवासी नयापारा रायपुर चिल्ला कर बीच बचाव करने दौड़े उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




