RAIPUR CRIME: आम लोगों को कट्टा दिखाकर आतंकित करते एक गिरफ्तार,एक नग अवैध देसी कट्टा व कारतूस जब्त
रायपुर: राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी कट्टा दिखाकर आम लोगों को डराने-धमकाने की सुचना पर मौके पर पहुंच एक अवैध देसी कट्टा व 1 नग जिंदा कारतूस जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे रिलायंस पेट्रोलपंप के सामने रिंग रोड नंबर 02 खमतराई में आम लोगों को देसी कट्टा दिखाकर आम लोगों डराने की जानकारी पर मौके पर पहुंच आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त की है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित पाण्डे 19 वर्ष पिता सुभाष पाण्डे दुर्गा मंदिर के पास न्यू गोंदवारा खमतराई बताया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।




