रायपुर ड्रग्स मामला: ड्रग्स पैडलर रायडन बुथेलो की जमानत याचिका ख़ारिज
रायपुर। राजधानी में ड्रग्स पैडलिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी रायडन की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। आजाद चौक थाना पुलिस ने आश्रम तिराहा के पास 21 अक्टूबर को रायडन बुथेलो को गिरफ्तार किया था। आजाद चौक के मामले में रायडन ने अपने अधिवक्ता बृजेशनाथ पांडेय के माध्यम से विशेष न्यायालय एनडीपीएस में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया।




