रायपुर लॉकडाउन: मंत्री चौबे ने लॉकडाउन को लेकर की पुष्टि, जल्द ही किया जायेगा आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाया गया है। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चैबे ने इसकी पुष्टि की है। मंत्री ने कहा कि कलेक्टर जल्द ही आदेश जारी करेंगे। इसके अलावा कलेक्टर लॉकडाउन की गाइडलाइन भी जारी करेंगे। मंत्री चौबे ने बताया कि कलेक्टर कुछ देर बाद व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आदेश जारी किया जाएगा।




