रायपुर नगर निगम ने इस हॉस्पिटल पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाकर अस्पताल संचालक को लगाई फटकार
रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा आज मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने के कारण एक अस्पताल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही संचालक को फटकार लगाकर साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए। निगमायुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर आज निगम के जोन क्रमांक 9 के जोन कमिश्नर श्री संतोष पांडे, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संतोष पांडे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र कलिहारी की टीम आज वीआईपी स्टेट में अशोका रतन के पास स्थित कान्हा हॉस्पिटल की जांच करने पहुंची थी। यहां से मेडिकल कचरा बाहर खुले में फेंके जाने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान मेडिकल कचरा डायपर आदि खुले में फेंका हुआ पाया गया। जिस पर अस्पताल संचालक के खिलाफ 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।




