RAIPUR NEWS : राजधानी में सिलेंडर फटा, 2 लोग घायल
रायपुर : राजधानी के कबीर नगर इलाके के सोंडोंगरी में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। घटना में 2 लोग घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अवैध रूप से एक निजी मकान में गैस गोदाम का संचालन किया जा रहा था। स्थानीयों के मुताबिक अवैध गैस गोदाम में लगभग 80 से 85 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।




